Loading...
 

कहानी कहने की प्रतियोगिता

 

Narrative 794978 960 720

 

भाषण देने की अवधि

कहानी कहने की प्रतियोगिता का लक्ष्य उत्कृष्ट कहानी निर्माता और कथाकार ढूंढ़ना हैं जो लोगों का मनोरंजन और लोगों को सिखा सकते हैं। 

कहानी कहने की प्रतियोगिता में प्रवेश करनेवाले भाषणों की अधिकतम अवधि १० मिनट होनी चाहिए। 

कहानियों में हास्य शामिल हो सकता हैं, लेकिन वे केवल हास्य पर आधारित नहीं होनी चाहिए। 

न्यायाधीशों का चुनाव

राष्ट्रीय और उसके ऊपर के स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए न्यायाधीश निम्नलिखित व्यवसायों से गैर-Agora सदस्य होंगे: 

  • मिडिया के पेशेवर लोग - टीवी, रेडियो, प्रेस, या फ़िल्म उदयोग से प्रस्तुतकर्ता, शो होस्ट, अभिनेता, निर्माता आदि।
  • काल्पनिक कथा लिखनेवाले लेखक
  • पत्रकार
  • पेशेवर पब्लिक स्पीकिंग सर्किट से वक्ता।
  • अन्य पब्लिक स्पीकिंग कार्यक्रमों जैसे टेडएक्स, मंक डिबेट्स आदि के वक्ता।


भाषणों को स्कोर करना

न्यायाधीश निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार भाषण देंगे: 

  • मोलिकता  (० से १०) - विचार करेंगे की कहानी कितनी मौलिक हैं। 
  • कहानी का विकास (० से १०) - समग्र कहानी - उसकी शुरूवात, विकास, अंत आदि पर विचार करेंगे। 
  • कहानी का विकास (० से १०) - विचार करेंगे की क्या कहानी के नायक के पास गहराई और उच्चित परिचय, विकास और निष्कर्ष हैं। 
  • भाषा का प्रयोग   (० से १०) - इस्तेमाल की गई भाषा की समृद्धि, अभिव्यक्ति और सजीवता पर विचार करेंगे। दर्शकों के दिमाग में छवियों को दर्शाने के लिए वक्ता की क्षमता। 
  • वर्णन की गुणवत्ता  (० से १०) - मौखिक विविधता, हाव भाव, विराम और अन्य वर्णन विशेषताओं पर विचार करेंगे।
  • भावनात्मक सामग्री (० से १०) - दर्शकों में भावनाओं को व्यक्त करने और उन्हें उभारने की कहानी कहनेवाले की क्षमता पर विचार करेंगे। 
  • कहानी द्वारा संदेश (० से १०) - कहानी के मूल नैतिक संदेश की गहराई पर विचार करेंगे। 

प्रत्येक भाषण के लिए, उपरिक्त स्कोर के औसत की गणना की जाएगी, और वह उस प्रतियोगी को दिया गया अंतिम स्कोर होगा। 

शीर्षक

विश्व के फ़ाइनल को छोड़कर किसी भी तरह के विजेता के पास "सर्वश्रेष्ठ कहानी कहनेवाले (क्षेत्र)" का खिताब होगा। 


Contributors to this page: shweta.gaikar and agora .
Page last modified on Sunday August 8, 2021 17:52:43 CEST by shweta.gaikar.